आइए जानते हैं अमित भड़ाना के बारे में वो बातें जो आपको पता नहीं होंगी

मित्रो आप लोग अमित भड़ाना को बहुत अच्छे से जानते होंगे तो आज हम उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे है, दोस्तों आपमें से कई लोगों ने अमित भड़ाना का वीडियो तो जरूर देखा होगा। ये यूट्यूब पर सबसे लोकप्रिय भारतीय यूट्यूबर में से एक हैं। इनकी वीडियो ज्यादातर नौजवान बहुत पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

अमित भड़ाना का जन्म 7 सितम्बर 1991 में हुआ था और यह इस समय 26 साल के हैं। इनका जन्म स्थान हरियाणा का फरीदाबाद शहर है।

अमित भड़ाना ने अपने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के लवली बड्स पब्लिक स्कूल से की थी और इसके बाद इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

अमित भड़ाना के फॉलोवर रोजाना बड़ी संख्या में बढ़ रहे हैं। इनके किसी भी नए वीडियो पर कई लाख व्यूज आते हैं। ये अपने चैनल पर कॉमेडी वीडियोस डालते हैं।

अगर बात करें इनकी कमाई की तो ये हर महीने लगभग 5-8 लाख रूपए तक कमाते हैं। जैसे-जैसे ये आगे बढ़ रहे हैं वैसे ही इनकी कमाई भी बढ़ती जा रही है।

इन्होंने शुरुआत सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर के की थी और इनको लोगों का अच्छा रिस्पांस मिलने लगा। इसके बाद इन्होंने अपना कैरियर यूट्यूब पर बनाने की सोची और वहाँ पर कॉमेडी वीडियो डालना शुरू कर दिया।

 

अमित भड़ाना को भी शायद इस बात का एहसास नहीं होगा कि वो इतने कम समय में इतने आगे निकल जाएंगे। खैर जो भी लोगों को इनकी वीडियो पर ही पसंद आती है और यह लोगो के मनोरंजन का एक बेहतरीन तरीका भी बन गया है।

इनकी गर्लफ्रेंड का नाम रिया मवि है जिसे आपने अकसर अमित भड़ाना के वीडियो में देखा होगा। ये दिखने में बहुत खूबसूरत हैं। और इनके पास भी कमाल का टैलेंट हैं।


तो दोस्तों ये थी कुछ बातें अमित भड़ाना के बारे में। आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं कि आपको अमित भड़ाना की वीडियो कैसी लगती हैं। मैं उम्मीद करता हूँ आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Top 5 romantic honeymoon destinations in India

5 most underrated Bollywood movies that will change your thinking

Avengers: infinity war movie review